अब प्रश्न यह उठता है की बड़ी शक्ति के स्वामी बन्ने के लिए क्या करे ? हम ओर आप सभी को प्रकृति से जितनी भी उर्जा मिलती है उसे हम हसने और रोने या बोलने या अन्य क्रियाओ में खर्च कर देते हो जबकि हम प्राचीन काल के रिसी मुनि को देखे तो हम समझ पायेगे की वो वन में निवास क्यों करते यहे क्युकी सांसारिक जीवन में उर्जा ज्यादा खर्च होती है जबकि एकांत वास में में कम ! अध्यात्म में कहा गया है की सम की स्थिति होनी चाहिए क्युकी खुश होने में और दुखी होने में भी उर्जा खर्च होती है ! हमारी इन्द्रियाभी उर्जा खर्च करती है जैसे ऑंखें देखने में ,मुख बोलने में ओर जिव्हा स्वाद लेने में जो प्रतिक्रिया करती है उसमे काफी उर्जा खर्च होती है इसलिए अध्यात्ममे कहा गया है की इन्द्रियों पर विजय करो यही सबसे बड़ा उर्जा बचाने का तरीका है ! इसके लिए हमें साधना करने की जरूरत है साधना कर हमें अक्रियाशील यानि मृत सामान हो जाना होगा तभी हम इन्द्रियों पे विजय प्राप्त करेंगे ओर इसके उपरांत संत सन्मार्गी बन पाएंगे ओर इश्वर इसी रूप में हमारे बिच स्थित है !
सत यानि इश्वर को जान लेना इतना सहज तो नहीं क्युकी कई साधू संत के संपूर्ण जीवन लगाने पर भी कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ पर कई महान आत्माओ ने इश्वर के दर्शन भी किये एवं जन सामान्य को साधन भी बताये ताकि हम सब भी जीवन के इस लक्ष्य की ओरअग्रसर होने के लिए सहस जुटा सके औरतो और आज हमारे समाज में कई महापुरुस इस कार्य में संलग्न है और हमारी सेवा कर रहे है !
साधना करने का लक्ष्य क्या है ?
इसका लक्ष्य उन तत्वों को नियंत्रित करना है जिनकी वजह से उर्जा का नुक्सान हमें हो रहा है ये तत्त्व हमारी इन्द्रिया है और इसका राजा मन है !मन की गति वायु से भी तेज है अतः इसको नियंत्रित करना आसान नहीं है ये निंद्रा में भी क्रियाशील रहती है पर इसको भी विचार शुन्य कर सकते है ! इसके लिए आँखें बंद कर विचारों पर ध्यान केन्द्रित करना होगा आप देखेंगे की बहुत तेजी से विचारों का आवागमन चल रहा है ! यूँ तो विचारों पर ध्यान रखने से ही ये बंद हो जायेगा अथवा इसे श्वास रोक कर भी बंद कर सकते है ! ऐसा तीन चार बार करने से आप शांत चित्त रहने लगेंगे और अगर आप चाहे तो आप पर दुनिया के किसी भी चीज़ का आप पे असर नहीं होगा !या आप अक्रियाशील बन सकोगे !
इस तरह जीने का अभ्यास समाज के उथल पुथल जीवन को सहज रूप से सम यानि बिना विचलित हुए जीने के लायक बना देता है और आप शक्तिशाली बन कर दुनियां के हर गतिविधियों का सामना करते है !
धन्यवाद !
1 comment:
nice experience u have in this regard .it is nice to share among us
Post a Comment