Sunday, July 30, 2017

बेशर्मी

रिटायरमेंट नें यारों निकम्मा कर दिया
वरना ऑफिस में नंगे हम सरे आम थे
कुर्सी खोद कर हम पैसा निकालते थे
आलू की जगह हम चिकन उबालते थे
     
वैसे जुबान अफसर को सर कहता था
  पर हमसे अफसर को हमेशा डर रहता था
चाहे हम जिसे भी सलाम या प्रणाम करते
सर उनसे बाते करते हम पैसा लेते चाय पान करते

मुर्गा छोटा है या मोटा हम जान ही लेते थे
सर सर कह के सौ पचास टान ही लेते थे
मुड बिगड़ा तो सर के दिन तैश में गुज़रते थे
इन्हीं बेशर्मियो के कारण हमारे दिन ऐश में गुज़रते थे।

Saturday, July 29, 2017

अनूठा संसार

हमलोगों का केवल एक ही thought है
ज़िन्दगी के रास्ते बहुत शॉट कॉट हैं।
यहां धोती कुर्ता में तो कोई दिखता ही नहीं
यह केवल शर्ट पैंट और कोट है
        यहां खुशहाल कितनी ही ज़िंदगियाँ है
        कहीं नास्तिकता तो कहीं बन्दगीयां है
        इस दुनियां का सार यही सारा है
        ये दुनिया हमे जान से भी प्यारा है ।
यहां खुशी के साथ दर्द तो बस्ते ही है
आश्चर्य है दरिंदो के साथ फरिश्ते भी हैं।
हमे नही लगता कि हमसे कोई रूठा है
और क्या कहे ये संसार हीं अनूठा है ।

प्रेम स्रोत

महफ़िल में किसी ने कहा-
हम से ग़म दूर सारे हो जाएं ।
भगवान करे ! हम अल्लाह को प्यारे हो जाएं ।
       
              ज़िन्दगी जीने में रखा क्या है
               ये जुबाँ की नही दिल की बयां है।
रिश्तों का सर्टिफिकेट हो तो कोई अपना हो जाये
नही तो अपनत्व मिलेगा सपना हो जाये ।
प्यार बाटतेँ बटते अच्छि लगती है
वरना दिल को केवल मौत ही सच्ची लगती है।
            
        आखिर इन बातों में कितनी सच्चाई है
        खामोशी में गूँजती हमलोगों की रुसवाई है
        आओ मिल कर सुधार करें
हमलोग प्यार करें , प्यार करें , प्यार करें ।