Sunday, February 21, 2010

विज्ञान औ अध्यात्म


अब प्रश्न यह उठता है की बड़ी शक्ति के स्वामी बन्ने के लिए क्या करे ? हम ओर आप सभी को प्रकृति से जितनी भी उर्जा मिलती है उसे हम हसने और रोने या बोलने या अन्य क्रियाओ में खर्च कर देते हो जबकि हम प्राचीन काल के रिसी मुनि को देखे तो हम समझ पायेगे की वो वन में निवास क्यों करते यहे क्युकी सांसारिक जीवन में उर्जा ज्यादा खर्च होती है जबकि एकांत वास में में कम ! अध्यात्म में कहा गया है की सम की स्थिति होनी चाहिए क्युकी खुश होने में और दुखी होने में भी उर्जा खर्च होती है ! हमारी इन्द्रियाभी उर्जा खर्च करती है जैसे ऑंखें देखने में ,मुख बोलने में ओर जिव्हा स्वाद लेने में जो प्रतिक्रिया करती है उसमे काफी उर्जा खर्च होती है इसलिए अध्यात्ममे कहा गया है की इन्द्रियों पर विजय करो यही सबसे बड़ा उर्जा बचाने का तरीका है ! इसके लिए हमें साधना करने की जरूरत है साधना कर हमें अक्रियाशील यानि मृत सामान हो जाना होगा तभी हम इन्द्रियों पे विजय प्राप्त करेंगे ओर इसके उपरांत संत सन्मार्गी बन पाएंगे ओर इश्वर इसी रूप में हमारे बिच स्थित है !

सत यानि इश्वर को जान लेना इतना सहज तो नहीं क्युकी कई साधू संत के संपूर्ण जीवन लगाने पर भी कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ पर कई महान आत्माओ ने इश्वर के दर्शन भी किये एवं जन सामान्य को साधन भी बताये ताकि हम सब भी जीवन के इस लक्ष्य की ओरअग्रसर होने के लिए सहस जुटा सके औरतो और आज हमारे समाज में कई महापुरुस इस कार्य में संलग्न है और हमारी सेवा कर रहे है !

साधना करने का लक्ष्य क्या है ?

इसका लक्ष्य उन तत्वों को नियंत्रित करना है जिनकी वजह से उर्जा का नुक्सान हमें हो रहा है ये तत्त्व हमारी इन्द्रिया है और इसका राजा मन है !मन की गति वायु से भी तेज है अतः इसको नियंत्रित करना आसान नहीं है ये निंद्रा में भी क्रियाशील रहती है पर इसको भी विचार शुन्य कर सकते है ! इसके लिए आँखें बंद कर विचारों पर ध्यान केन्द्रित करना होगा आप देखेंगे की बहुत तेजी से विचारों का आवागमन चल रहा है ! यूँ तो विचारों पर ध्यान रखने से ही ये बंद हो जायेगा अथवा इसे श्वास रोक कर भी बंद कर सकते है ! ऐसा तीन चार बार करने से आप शांत चित्त रहने लगेंगे और अगर आप चाहे तो आप पर दुनिया के किसी भी चीज़ का आप पे असर नहीं होगा !या आप अक्रियाशील बन सकोगे !

इस तरह जीने का अभ्यास समाज के उथल पुथल जीवन को सहज रूप से सम यानि बिना विचलित हुए जीने के लायक बना देता है और आप शक्तिशाली बन कर दुनियां के हर गतिविधियों का सामना करते है !

धन्यवाद !

Tuesday, February 16, 2010

कवि


कवि
उमंग की फुहार है

आनंद बेसुमार है
बन गया मै कवि हूँ ,
मै कवि का इक छवि हूँ
कैसे बना ये राज़ है

कविता शब्दों का साज़ है
मै नहीं जानता मै कौन हूँ
मै कवि हूँ और मौन हूँ
कविता मेरी पहचान है

एक एक शब्द मेरा बाण है
जो सुनेगा उसे लग जायेगा
परिवर्तन की ओर वो कदम बढ़ाएगा

Monday, February 15, 2010

विज्ञानं और अध्यात्म



आधुनिक युग का विज्ञानं अपने अनुसंधानों से प्रकृति के रहस्यों से पर्दा उठाने का कार्य कर रही है और धीरे धीरे प्रकृति की गुप्त रचनाएँ विज्ञानं के प्रकाश में स्पष्ट रूप से दिखने लगी है ! इसके फलस्वरूप चिकित्सको द्वारा जींस निर्माण के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी गयी और दावा किया गया की भविष्य में मनचाहे मानव का निर्माण किया जा सकता है ! बंदरो के क्लोंस का निर्माण कर यह दावा किया गया की रोगरहित मानव भी बनाए जा सकते है और नेत्र स्थानांतरण ,मानव अंगो का प्रत्यर्पण के साथ साथ अब मानव सर का भी दावा चिकित्सको द्वारा किया जा रहा है ! इन सब रहस्यों के सर्व जनिक होने पर अभी भी कुछ बातें हमें आज भी परेशान करती है या हमें निरुत्तर बना देती है !
हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते की आज भी पृथ्वी पर ऐसे मानव है जिन्हें सभी गुप्ता रहस्यों का ज्ञान है और वो सभी शक्तियों से निहित हैं ! जिन्हें हम संत या फकीर कहते है , इसके समतुल्य एक और शब्द आता है वो है - इश्वर !
प्रश्न उठता है - इश्वर क्या है ?
सभी संत फकीरों ने अपने अपने ढंग से इसकी व्याख्या की है पर जो बात हमने सब में पायी है वो है की "इश्वर निराकार
है" ! कुछ बातें और भी है जैसे- हम इश्वर के अंश हैं ! आत्मा और परमात्मा एक ही है ! कण कण में इश्वर विद्यमान है ! आत्मा या परमात्मा का नाश नहीं होता, वो कभी मरती नहीं है पर किसी ने ऐसी कोई बात नहीं लिखी है जिससे मानव इश्वर को कोई रूप दे सके और उसे देखा, छुआ या समझा जा केवल ! केवल उसके कार्यो अथवा प्रतिक्रियाओ से ही समझते रहे की यही इश्वर है !आश्चर्य की बात ये है की यह इश्वर हम सब में है और हम ही इससे अनजान है !इस विषय में हमारी इस्थिति उस मृग के सामान है जिसे अपने अंदर की कस्तूरी का पता नहीं होता !
आत्म मंथन करे तो पाएंगे की जितनी भी बाते आत्मा,परमात्मा ,
इश्वर या समतुल्य के बारे में कही गयी वो सब बाते उर्जा के बारे में भी कही जा सकती है ! सबसे पहले तो यह निरकार है , सभी वस्तुओ या कण कण में विद्यमान है इसका भी नाश नहीं हो सकता ! जिस प्रकार आत्मा अपने वस्त्र बदलती है उर्जा भी अपने रूप बदलती है इसके विषय में भी कुछ भी ऐसा नहीं कह सकते जिससे इसे साकार बना दे ! क्यों न हम इश्वर ,आत्मा ,परमात्मा,आदि को उर्जा अर्थात कार्य करने की छमता समझे !
कहते है इश्वर की अद्भुत कृति मानव है क्युकी इसके पास सोचने समझने की शक्ति है और चुकी मानव इश्वर का अंश मात्र है ! इश्वर अर्थात उर्जा को भी अछे बुरे के मापदंड का ज्ञान अवश्य है !
ये बाते तर्क के अधर पे तो सिद्ध हो रही है पर वास्तव में इसे सत्य का जमा पहनाया जा सकता है या नहीं इस बात को जानने के लिए कुछ बातो पर गौर करना होगा लिए कुछ बातो पर हमें गौर करना होगा ! "प्रकृति उर्जा का मुख्या स्रोत है " परन्तु प्रकृति के घटकों को देखे तो पाएंगे की स्वरुप छोटा है पर उसके अंदर भी उर्जा है जैसे लकरी के छोटे तुक्रे को जलाया जाए तो वो हाथ जलाने की छमता रखता है उसमे इतनी उस्म होती है ! कृत्रिम उर्जा निर्माण में भी कोयले के छोटे छोटे तुक्रे का इस्तेमाल होता है जो संयुक्त रूप से बारे पैमाने पर विद्युत् उर्जा देते है आयर संसार के सारे निर्माण कार्य में प्रगति आती है अर्थात वो शक्ति जो संसार को नियंत्रित करती है प्रकृति के द्वारा उसका वितरण भी होता है जिससे सभी जीव अपना जीवन यापन करते है ! चूकि सबके पास ये शक्ति है और हम स्वयं भी प्रकृति के अंश है अर्थात उस इश्वर के रूप है !
जब सभी उस इश्वर के रूप है या अंश है तो फिर व्यक्ति विशेस को अर्थात संतो फकीरी को अधिक शक्ति और ज्ञान कैसे है ? जिससे वे इश्वर के दूत समझे जाते है ; जैसे इसा मसीह ,मिहम्मद पैगम्बर, गुरुनानक देव, गुरु गोविन्द सिंह ,गौतम बुद्ध आदि आदि !
मेरी सोच ये कहने पर मजबूर करती है की ये सभी निस्संदेह साधारण प्राणी मात्र थे और इन्होने अपनी छोटी छोटी उर्जा को संचित कर एक बरी शक्ति के स्वामी बने ! ये उनकी महानता है की उन्होंने अपनी शक्ति को संरचनात्मक दिशा देकर मानव संस्कृति के निर्माण में सहयोग दिया ओर हमलोगों के बिच पूज्यनीय बने !हमलोगों को ये नहीं भूलना चाहिए की कई बरी शक्तिया ऐसी भी है जिन्होंने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल विनाश के लिए किया जिसमे रवां , कंस, बलि, हिटलर जैसे नाम शामिल है !अर्थात बरी शक्तियों के मालिक अछे होंगे या बुरे निर्णय करना कठिन होगा ! कई ऐसी शक्तिया भी हुयी है जो अच्छी होते हुए भी अपने स्वेत से प्रभावित थी जैसे गुरु द्रोण जिन्होंने एकलव्य का अंगूठा ले लिया !