

आधुनिक युग का विज्ञानं अपने अनुसंधानों से प्रकृति के रहस्यों से पर्दा उठाने का कार्य कर रही है और धीरे धीरे प्रकृति की गुप्त रचनाएँ विज्ञानं के प्रकाश में स्पष्ट रूप से दिखने लगी है ! इसके फलस्वरूप चिकित्सको द्वारा जींस निर्माण के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी गयी और दावा किया गया की भविष्य में मनचाहे मानव का निर्माण किया जा सकता है ! बंदरो के क्लोंस का निर्माण कर यह दावा किया गया की रोगरहित मानव भी बनाए जा सकते है और नेत्र स्थानांतरण ,मानव अंगो का प्रत्यर्पण के साथ साथ अब मानव सर का भी दावा चिकित्सको द्वारा किया जा रहा है ! इन सब रहस्यों के सर्व जनिक होने पर अभी भी कुछ बातें हमें आज भी परेशान करती है या हमें निरुत्तर बना देती है !
हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते की आज भी पृथ्वी पर ऐसे मानव है जिन्हें सभी गुप्ता रहस्यों का ज्ञान है और वो सभी शक्तियों से निहित हैं ! जिन्हें हम संत या फकीर कहते है , इसके समतुल्य एक और शब्द आता है वो है - इश्वर !
प्रश्न उठता है - इश्वर क्या है ?
सभी संत फकीरों ने अपने अपने ढंग से इसकी व्याख्या की है पर जो बात हमने सब में पायी है वो है की "इश्वर निराकार है" ! कुछ बातें और भी है जैसे- हम इश्वर के अंश हैं ! आत्मा और परमात्मा एक ही है ! कण कण में इश्वर विद्यमान है ! आत्मा या परमात्मा का नाश नहीं होता, वो कभी मरती नहीं है पर किसी ने ऐसी कोई बात नहीं लिखी है जिससे मानव इश्वर को कोई रूप दे सके और उसे देखा, छुआ या समझा जा केवल ! केवल उसके कार्यो अथवा प्रतिक्रियाओ से ही समझते रहे की यही इश्वर है !आश्चर्य की बात ये है की यह इश्वर हम सब में है और हम ही इससे अनजान है !इस विषय में हमारी इस्थिति उस मृग के सामान है जिसे अपने अंदर की कस्तूरी का पता नहीं होता !
आत्म मंथन करे तो पाएंगे की जितनी भी बाते आत्मा,परमात्मा , इश्वर या समतुल्य के बारे में कही गयी वो सब बाते उर्जा के बारे में भी कही जा सकती है ! सबसे पहले तो यह निरकार है , सभी वस्तुओ या कण कण में विद्यमान है इसका भी नाश नहीं हो सकता ! जिस प्रकार आत्मा अपने वस्त्र बदलती है उर्जा भी अपने रूप बदलती है इसके विषय में भी कुछ भी ऐसा नहीं कह सकते जिससे इसे साकार बना दे ! क्यों न हम इश्वर ,आत्मा ,परमात्मा,आदि को उर्जा अर्थात कार्य करने की छमता समझे !
कहते है इश्वर की अद्भुत कृति मानव है क्युकी इसके पास सोचने समझने की शक्ति है और चुकी मानव इश्वर का अंश मात्र है ! इश्वर अर्थात उर्जा को भी अछे बुरे के मापदंड का ज्ञान अवश्य है !
ये बाते तर्क के अधर पे तो सिद्ध हो रही है पर वास्तव में इसे सत्य का जमा पहनाया जा सकता है या नहीं इस बात को जानने के लिए कुछ बातो पर गौर करना होगा लिए कुछ बातो पर हमें गौर करना होगा ! "प्रकृति उर्जा का मुख्या स्रोत है " परन्तु प्रकृति के घटकों को देखे तो पाएंगे की स्वरुप छोटा है पर उसके अंदर भी उर्जा है जैसे लकरी के छोटे तुक्रे को जलाया जाए तो वो हाथ जलाने की छमता रखता है उसमे इतनी उस्म होती है ! कृत्रिम उर्जा निर्माण में भी कोयले के छोटे छोटे तुक्रे का इस्तेमाल होता है जो संयुक्त रूप से बारे पैमाने पर विद्युत् उर्जा देते है आयर संसार के सारे निर्माण कार्य में प्रगति आती है अर्थात वो शक्ति जो संसार को नियंत्रित करती है प्रकृति के द्वारा उसका वितरण भी होता है जिससे सभी जीव अपना जीवन यापन करते है ! चूकि सबके पास ये शक्ति है और हम स्वयं भी प्रकृति के अंश है अर्थात उस इश्वर के रूप है !
जब सभी उस इश्वर के रूप है या अंश है तो फिर व्यक्ति विशेस को अर्थात संतो फकीरी को अधिक शक्ति और ज्ञान कैसे है ? जिससे वे इश्वर के दूत समझे जाते है ; जैसे इसा मसीह ,मिहम्मद पैगम्बर, गुरुनानक देव, गुरु गोविन्द सिंह ,गौतम बुद्ध आदि आदि !
मेरी सोच ये कहने पर मजबूर करती है की ये सभी निस्संदेह साधारण प्राणी मात्र थे और इन्होने अपनी छोटी छोटी उर्जा को संचित कर एक बरी शक्ति के स्वामी बने ! ये उनकी महानता है की उन्होंने अपनी शक्ति को संरचनात्मक दिशा देकर मानव संस्कृति के निर्माण में सहयोग दिया ओर हमलोगों के बिच पूज्यनीय बने !हमलोगों को ये नहीं भूलना चाहिए की कई बरी शक्तिया ऐसी भी है जिन्होंने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल विनाश के लिए किया जिसमे रवां , कंस, बलि, हिटलर जैसे नाम शामिल है !अर्थात बरी शक्तियों के मालिक अछे होंगे या बुरे निर्णय करना कठिन होगा ! कई ऐसी शक्तिया भी हुयी है जो अच्छी होते हुए भी अपने स्वेत से प्रभावित थी जैसे गुरु द्रोण जिन्होंने एकलव्य का अंगूठा ले लिया !
1 comment:
HOW NICE TO THINK ABOUT GOD. VERY GOOD ATTEMPT. PLEASE READ MORE BOOK AND PACTICE TO REALISE THE NATURE WHICH IS INSIDE OF YOU. SWAMI RAM KRISHNA PARAM HANS WROTE THAT HE SAW THE GOD. IN HIDU MATHALOGY MANY PERSON DESCRIBE THE PHYSICAL APPERIANCE OF GOD.
keep it up with reality:- from r. k. srivastava and krishna srivastava
Post a Comment