एक आवाज़ दो की हम भी तुम्हे ढूंढ सके
इतनी भीड़ है कि हो तुम कहाँ पता हीं नहीं
क्या मालूम कि तुम दूर हो या पास ही हो
या फिर रहते हो तुम मेरे साथ साथ यहीं
ले लो मुझे पनाह में तो रहमत हो
बेरुखी दुनिया से मेरा कोई सरोकार नहीं
केवल तुमसे हीं , लौ मैं लगाऊंगा।
मेरे विश्वास में तुम एक दिया जल दो कहीं।
हम जानते हैं तुम्हारा न मिलना मेरी किस्मत है।
बंदों पे होते हो , तुम कभी नाराज़ नहीं ।
एक तमन्ना एक आरजू , जो दिल मे उठती है।
बस करा दो मुझे , अपना एक दीदार कहीं।
एक आवाज़ दो की हम भी तुम्हे ढूंढ सके
इतनी भीड़ है कि हो तुम कहाँ ......
.......बँटी अलबेला
A Secret poet