Saturday, August 26, 2017

तालाश

एक आवाज़ दो की हम भी तुम्हे ढूंढ सके
इतनी भीड़ है कि हो तुम कहाँ पता हीं नहीं

क्या मालूम कि तुम दूर हो या पास ही हो
या फिर रहते हो तुम मेरे साथ साथ यहीं
ले लो मुझे पनाह में तो रहमत हो
बेरुखी दुनिया से मेरा कोई सरोकार नहीं
            
केवल तुमसे हीं , लौ मैं लगाऊंगा।
मेरे विश्वास में तुम एक दिया जल दो कहीं।
हम जानते हैं तुम्हारा न मिलना मेरी किस्मत है।
बंदों पे होते हो , तुम कभी नाराज़ नहीं ।

एक तमन्ना एक आरजू , जो दिल मे उठती है।
बस करा दो मुझे , अपना एक दीदार कहीं।

एक आवाज़ दो की हम भी तुम्हे ढूंढ सके
इतनी भीड़ है कि हो तुम कहाँ ......

                     .......बँटी अलबेला
                                    A Secret poet
     

Tuesday, August 1, 2017

गीत

मिलन की प्यास है, दिल तेरे पास है
तू जल्दी से आजा सजनी, की दिल ये उदास है।
मिलन की प्यास.....

तेरे बिन जी न सकु मैं तेरे बिन मर न सकु मैं
दिल में है अरमां तेरे मिलन कि आस है
मिलन की प्यास....

ज़िन्दगी भी कम नहीं तेरे बिन हैं हम नही
ज़माना कर ले कुछ भी तू हीं मेरी सांस है
मिलन की प्यास है.....

ख्वाबों में थी तु जबसे दिल मचलता था तबसे
दिल में है मेरे अब तू , अरे क्या बात है ।
मिलन की प्यास.....

अमन


इंसानी जज़्बा जो दिल में होती है
अंदर ही अंदर वो दिल में रोती है
वो प्यार वो मुहब्बत कहाँ खो गए हैं
संसार के फरिश्ते कहाँ सो गए हैं।

    आतंक हीं आतंक नज़र आता है
    खून देख कर मन में खौफ उमड़ आता है
    कितना मुश्किल है देखना किसी को मरते हुए
    कोई अफसोस भी नही करता ये करते हुए

खून और आतंक से कुछ मिलता भी नही
बिना प्यार के कोई राष्ट्र भी खिलता हीं नही
अमन बनाना है तो आतंक को मिटाना हीं होगा 
  इंसा को भाइ समझ कर गले लगाना हीं होगा ।

                               ......बँटी अलबेला
                                         A Secret poet