न जाने तू कब गुमनाम हो जायेगी ,जब मिलेगी तब तक शाम हो जायेगी
क्या लोग तुम्हे पहचान भी पायेंगे ? ,तेरा अस्तित्व अभी भी है ये मान भी पायेंगे
तुम्हे पहचान की क्या जरूरत है तू तो अमन और शांति की मूरत है
तू जहाँ भी होगी वहां अमन और प्यार होगा वहां आदमी ही क्या जानवर भी दिलदार होगा
तेरा तो मुझे सदियों से इंतज़ार है तेरे बिन ये दिल बेकरार है ,
हाँ ,हाँ, दोस्तों ,ये प्यार है, ये प्यार है ,ये प्यार है
No comments:
Post a Comment